फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन के साथ काम करें अधिकारी

Wed, 20 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
फसल बीमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उपायुक्त संजीव वर्मा ने आज लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में कृषि एवं कल्याण विभाग तथा बैंक अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इस योजना की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक जिले के सभी किसानों का फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने का लक्ष्य है। इसमें अधिकारी पूरी लगन व निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि यह किसानों के भविष्य का मामला है। कोई भी किसान इस योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में कृषि उपनिदेशक डा. प्रवीण गुलिया, एसटीओ धर्मवीर पिलानियां, एएससीओ हरिराम यादव तथा सभी उपमंडल कृषि अधिकारी व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें