फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6,19,721 लोगों के निवाले पर आया संकट

Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जनवरी आधे से भी ज्यादा बीत गया है, लेकिन अभी तक पात्र राशन कार्ड धारकों को राशन मिलना शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में अनेक ऐसे परिवार भी है, जिनका राशन मिलने के बाद ही खाना बनता है। अभी राशन डिपो होल्डर ने 20 जनवरी तक हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी है। ऐसे में राशन डिपो होल्डर की हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो गरीब परिवारों के निवाले पर भी संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

राशन डिपो होल्डर 1 जनवरी से हड़ताल पर है। इसकी वजह से राशन वितरित नहीं किया जा रहा है। हालांकि डिपो पर गेहूं व बाजरा पहुंच चुका है। वहीं चीनी व तेल भी सप्लाई किया जा रहा है, जो दो-तीन दिन में सप्लाई हो जाएगा, लेकिन अब डिपो होल्डर की हड़ताल से जरूरतमंद परिवारों के लिए समस्या बढ़ती जा रही है।


बीपीएल राशन कार्डों की संख्या 1,42,266

डिपो होल्डर ने 15 जनवरी तक हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन अब 20 जनवरी तक हड़ताल की घाेषणा कर दी है। इसकी वजह से जिले के 160094 राशन कार्डधारक के 6,19,721 सदस्यों के निवाले पर संकट पैदा हो गया है। जिले में बीपीएल राशन कार्डों की संख्या 1,42,266 है, जिसमें सदस्यों की संख्या 5,55,964 है। वहीं एएवाई में राशन कार्डों की संख्या 17,828 और 63,757 सदस्य लाभ उठा रहे हैं। वहीं प्रदेश में बीपीएल राशन कार्ड 41,82,684 और 85,955 एपीएल राशन कार्डधारक है।
विज्ञापन




जिले में 287 राशन डिपो पर मिलता है राशन



जिलेभर के 287 डिपो संचालकों ने 1 जनवरी से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद डिपो पर राशन वितरित नहीं किया जा रहा है। जिले के 6 ब्लाॅक में महेंद्रगढ़ में 74, नारनौल के 84, अटेली के 24, कनीना के 43, सतनाली के 18 और नांगल चौधरी के 44 डिपो होल्डर हड़ताल पर है।

जिले के लिए 22697.93 क्विंटल बाजरे का किया आवंटन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता निदेशालय की तरफ से फरवरी माह के लिए आवंटित बाजरे का उठान 31 जनवरी तक करते हुए, इसका पूर्ण वितरण फरवरी माह में बिक्री यंत्र के माध्यम से सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है। पत्र में एएवाई परिवारों को 20 किलोग्राम प्रति परिवार तथा बीपीएल परिवार के प्रति सदस्य को 3.5 किलोग्राम के हिसाब से निशुल्क करने के बारे में कहा गया है। जिले का फरवरी माह के लिए 22697.93 क्विंटल बाजरे का आवंटन कर दिया है। वहीं प्रदेश भर के लिए 645246 क्विंटल बाजरे का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर डिपो होल्डर दे रहे धरना


- डिपोधारकों का राशन कमीशन प्रत्येक माह उनके खाते में डाला जाए।

-चीनी के वितरण पर गेहूं की भांति 150 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाए।

-डिपोधारकों का कमीशन 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
-सरसों के तेल पर प्रति लीटर 5 रुपये कमीशन दिया जाए।

-पीओएस मशीनों में आ रही परेशानियों को दूर किया जाए। प्रत्येक दो माह में पीओएस मशीन में आने वाली खामियों को दूर करने के लिए कैंप लगाया जाए।
-लॉकडाउन में डीआरडीएस स्कीम के तहत बांटे गए राशन का कमीशन दिलाया जाए।

-डिपोधारकों का आयुष्मान व दुर्घटना बीमा किया जाए।




डिपो होल्डर की मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल 20 जनवरी तक बढ़ा दी है, अगर फिर भी मांग पूरी नहीं होती है तो हड़ताल बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
- महाबीर सिंह, जिला प्रधान, डिपो होल्डर एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें