फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में डूबने से युवक की मौत

Mon, 23 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लहरोदा स्थित वाटर सप्लाई के टैंक नंबर तीन में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के बहरोड़ के गांव रोडवाल निवासी 26 वर्षीय अभिमन्यु गांव लहरोदा में अपनी रिश्तेदारी में यहां आया था। रविवार शाम को करीब चार बजे वह लहरोदा स्थित वाटर सप्लाई के टैंक में नहाने के लिए चला गया। वह वहां बने तीन नंबर टैंक में नहाने लगा। इस दौरान अचानक वह डूब गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे डूबता देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वह डूबने से बच नहीं पाया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक से शव को निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें