फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर, डीएसपी की गाड़ियों के शीशे तोड़े

Mon, 23 May 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
तोड़-फोड़ - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिन भर कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा, मगर शाम को रिजल्ट को लेकर एरिया के वार्ड 18  में बवाल मच गया। रिजल्ट को लेकर उम्मीदवार के समर्थक वाल्मीकि चौपाल के बाहर जुटे थे। शाम के वक्त जब काउंटिंग चल रही थी तो उसी दौरान घोषित रिजल्ट को लेकर उम्मीदवार शीला देवी पत्नी संजय और अनीता पत्नी रमेश के समर्थक आपस में उलझ गए। अनीता ने आरोप लगाया कि काउंटिंग के दौरान उसे 123 वोटों से विजयी घोषित किया गया था, लेकिन उसी बीच पोलिंग टीम ने 34 वोटों से शीला देवी को जीता दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


मौके पर की गई पत्थरबाजी के चलते डीएसपी राजबीर सैनी की गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया, वहीं मौके पर नियुक्त सुपरवाइजर की बोलेरो गाड़ी का फ्रंट शीशा भी टूट गया। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने बूथ पर रखी ईवीएम को भी नहीं उठाने देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते मौके पर जमा भीड़ छट गई। पुलिस ने इस दौरान तीन चार युवकों को भी हिरासत में लिया है। वार्ड 18 महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इस वार्ड की पोलिंग 22 नंबर बूथ पर हुई थी। हालांकि काउंटिंग करने में जुटे अधिकारियों ने तमाम आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग में उम्मीदवार शीला ही विजयी हुई थी। इससे पहले दिन के वक्त जब बरवाला के विभिन्न वार्डों में पोलिंग चल रही थी तो बीडीपीओ कार्यालय में बने बूथ पर भी कुछ देर के लिए अधिकारियों व पोलिंग एजेंट के बीच बहस हुई थी।

 बरवाला में पथराव करने वाले पांच गिरफ़्तार 
बरवाला में वाल्मीकि चौपाल में  मतदान समाप्त होने के बाद हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने पथराव किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मीना पत्नी गिरधारी लाल वार्ड नंबर 18, प्रेम चंद पुत्र चंद्रभान वार्ड नंबर 18,  जितेंद्र पुत्र सूरजभान वार्ड नंबर  18 ,  श्यामलाल पुत्र कृपाराम वार्ड नंबर 18 व  बलबीर पुत्र ताराचंद वार्ड नंबर 16 को रात को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें सोमवार को पेश अदालत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें