नारनौल के गांव हसनपुर में पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को लेकर बातचीत करने के आए युवक के साथ उसके ससुराल के लोगों मारपीटाई की। वहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान युवक के अन्य परिजन भी मौजूद थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
युवक ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में गांव खोहरी थाना शाहजहापुरा अलवर निवासी विकास ने बताया कि उसकी शादी हसनपुर निवासी नेहा यादव के साथ गत 16 फरवरी 2016 मे हुई थी। बिना किसी कारण के वह गत दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है। गत 5 अप्रैल मुंडावर वह अपने भाई मोनू यादव के साथ सुनवाई के लिए कोर्ट में आई थी।
वहां उसने उसे माता-पिता के साथ घर पर बातचीत के लिए बुलाया। इसलिए बातचीत करने के लिए गत 16 अप्रैल को शाम 3 बजे अपने माता कमला देवी व परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। बातचीत के दौरान उसका साला मोनू ने रिश्ता नहीं रखने पर 25 लाख रुपये की मांग की तो उसने यह राशि देने से मना किया तो मोनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया तो वह कुल्हाडी लेकर उसे जान से मारने के लिए भागा।
इस पर अपने बचाव के लिए घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठ गया। जिस पर मोनू द्वारा उसके ऊपर कुल्हाड़ी का वार किया जो गाडी के अगले शीशे पर लगा। इसके बाद मोनू ने कई बार वार किए किए जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लोग जमा होने पर वह अपने घर के अंदर चला गया और कुछ देर बाद उसका ससुर कुलदीप, सास कमलेश देवी, उर्मिला देवी, नेहा यादव व साला मोनू ने उसे जान से मारने की नियत से ईंट व कुल्हाड़ी लेकर आए। जिस पर वह व उसकी माता व परिवारिक सदस्यों ने गाड़ी में बैठकर गाड़ी को भगाकर जान बचाई। इसके बाद एक शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।