फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में 32 वर्षीय महिला की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मालड़ा की एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के छोटे भाई अनूप सिंह के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनूप सिंह निवासी धौलेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अनिता की शादी मालड़ा सराय निवासी अनुराग से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बात-बात को लेकर टॉर्चर करते थे। उसका जीजा आर्मी में है। वह भी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। उसका जीजा उसकी बहन को घर खर्च के लिए पैसा भी नहीं देता था। एक सप्ताह पहले बहन उनके पास फोन कर घर खर्च के लिए पैसे मांगे थे। उसने बताया कि सोमवार सुबह उसके पास मालड़ा सराय से फोन गया कि उसकी बहन जीने से गिरकर घायल हो गई। इसके 15 मिनट बाद ही उसकी मौत की सुचना मिली। मामले की गंभीरता से जांच की जाए। पुलिस ने अनूप सिंह के बयान पर मृतका की सास, ससुर फूलचंद और पति अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि अनुराग अभी आर्मी में नौकरी पर है जबकि उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें