फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की मौत

Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन की ओर  से अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने आप को आग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की शुक्रवार रात को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम को मृतका का अंतिम संस्कार नारनौल में कर दिया गया।
विज्ञापन


गर्ल्स आईटीआई के पीछे व गंदे नाले के साथ अवैध कब्जा छुड़वाने 4 नवंबर को नगर परिषद की टीम ईओ बीएन भारती पहुंचे थे। उनके साथ पुलिस दलबल भी था। कब्जा कार्रवाई के दौरान 80 साल की बुजुर्ग महिला पार्वती ने घर में रखे केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। 70 प्रतिशत जल जाने के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था जहां शुक्रवार रात को उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका को लेकर परिजन शनिवार शाम को रोहतक से नारनौल पहुंचे। इसके बाद मृतका का रेवाड़ी रोड स्थित स्वर्ण आश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं महिला की मौत की खबर आने के बाद किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा तथा महिला के घर के आसपास तथा अन्य स्थानों पर पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें