फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सागरपुर गांव में अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल पर खून डालकर किया खंडित, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 09:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, (मंडी अटेली) नारनौल

सार

नारनौल में एक धार्मिक स्थल पर रक्त डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात 8 से 9 बजे के बीच महाराज सुन्दर नाथ खाना खा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने धार्मिक स्थल पर खून चढ़ा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के सागरपुर गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर देर रात अज्ञात लोगों ने खून डालकर उसे खंडित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे और स्थिति क जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सागरपुर गांव के सरपंच सूबे सिंह ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उनके गांव एक धार्मिक स्थल में महाराज सुन्दरनाथ पुजारी हैं, जो कभी-2 वहां आते जाते रहते हैं। गुरुवार की रात 8 से 9 बजे के बीच महाराज सुन्दर नाथ खाना खा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर खून डाल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

रात को जमा हो गई भीड़
जैसे ही रात को घटना की जानकारी लगी तो गांव के लोग धार्मिक स्थल में पहुंचना शुरू हो गए। वहां भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद से लोगों में रोष है।

चोरी की वारदात भी हो रही
इस गांव में इससे पहले चोरी की भी कई वारदात हो चुकी हैं। चोरी की घटनाओ पर कार्रवाई की मांग सरपंच सूबे सिंह सीएम से जनसंवाद कार्यक्रम में कर चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें