फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 05 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
तीन गो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांडोला गांव में शनिवार को 3 बैलों से भरी पिकअप गाड़ी खराब होने पर गो तस्कर फंस गए। गाड़ी को ठीक कर वे वहां से खिसकते इससे पहले ही गौरक्षा दल को इसकी खबर लग गई। दल ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बता दें कि मूल रुप से झारखंड के रहने वाले दो सगे भाई महेंद्रगढ़ में रहकर ही काफी समय से गो तस्करी कर रहे थे। उनके इस कार्य में साथ रिवासा गांव का गाड़ी चालक दे रहा था। जिसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए झारखंड निवासी दो सगे भाईयों ने रवि और रणजीत ने किया। उन्होंने बताया कि वे महेंद्रगढ़ अनाज मंडी के पास कमरा किराए पर लेकर रहते थे और यहीं रहकर वे अपने इस धंधे को चला रहे थे। गाड़ी के लिए वे रिवासा निवासी रविंद्र को इस्तेमाल करते थे। उनका काम केवल गौवंश को पकड़ कर जिले की सीमा से बाहर दूसरे तस्करों को सप्लाई करना होता था। शनिवार को भी वे यही कार्य कर रहे थे कि उनकी गाड़ी मांडोला गांव के कच्चे रास्ते में खराब हो गई। वे बैलों को नावां गांव से भरकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें