फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव की एक लड़की ने रिश्ते में भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के बयान पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 12 कक्षा की छात्रा है। हर रोज की भांति वह गांव से मॉडल स्कूल में पैदल जा रही थी। रिश्ते में भाई लगने वाला उसका पड़ोसी उसे रास्ते में मिला और बाइक पर उसे स्कूल छोड़ने की बात कही।

 इस पर बाइक पर बैठाकर वह शहर की सब्जी मंडी की ओर ले जाने लगा तो छात्रा ने पूछा कि वह उसे कहां ले जा रहा है। आरोपी ने उसे कहा कि पहले वह अपना एक काम निपटाएगा फिर उसे स्कूल में छोड़ देगा। शहर में वह एक जूस की दुकान पर ले गया वहां उसने जूस में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन


 इसको पीने से उसे चक्कर आने लगे। उसके बाद वह उसे कच्चे रास्ते से स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था कि कच्चे रास्ते के साथ लगते खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद वह उसे सैनी स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वह स्कूल की बजाय घर चली गई। घर जाकर उसने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें