छात्र का जल्द सुराग लगाने की गुहार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सुरानी के ग्रामीण शनिवार को पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से उनके निवास पर मिले। उन्होंने पिछले 3 दिन से लापता 10वीं कक्षा के छात्र का जल्द सुराग लगाने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव सुरानी निवासी 10 वीं का छात्र भूपेंद्र सिंह सलूनी 26 अक्तूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन इसके बाद भूपेंद्र वापस घर नहीं पहुंचा है।
26 अक्तूबर को देर शाम तक भूपेंद्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। 3 दिन बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों के साथ आज बीमार मां ने भी एसपी से लापता बेटे को ढूंढ कर उनके सुपुर्द करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर गांव सुरानी की सरपंच अन्नू देवी, अशोक कुमार, गोपीराम, सुदेश, मौसम, तारामणी, मुन्नी, सुनीता, राजबाला, रामनिवास, रामकिशन, यादराम, बलबीर सिंह, कृष्ण, हजारीलाल व अशोक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।