फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों की कमी पर भड़के विद्यार्थी

Sun, 25 Oct 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्टाफ की  कमी से भड़के विद्यार्थियों ने शनिवार को चंदपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर नारनौल-रेवाड़ी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूल में फीजिक्स के प्राध्यापक को तत्काल  प्रभाव से डेपुटेशन पर लगाने की मांग पर मार्ग व स्कूल का ताला खोला। प्रदर्शन की सूचना पर बीईईओ मदनलाल भाटिया व उपनिरीक्षक गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और फिजिक्स के अध्यापक को चंदुपरा में तत्काल प्रभाव से डेपुटेशन पर पहुंचने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


 विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में आवश्यक स्टाफ नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विज्ञान संकाय में प्राध्यापक नहीं होने से पढ़ाई चौपट हो रही है।
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ को लेकर अनेक बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया, लेकिन समस्या  जस की तस बनी हुई है। स्कूल शिक्षकों ने बताया कि स्टाफ की मांग को लेकर  उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें