फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: गांव डेरोली जाट के सरपंच पति रणबीर सिंह को मारी गोली, खेत से बाजरे की पुली लेकर लौट रहा था घर

Mon, 11 Sep 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली जाट के सरपंच पति रणबीर सिंह ने कुआं पर ही मकान बनाए हुए हैं। वह सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे खेत में बाजरे की पुलि लगा रहा था। इस दौरान पीछे से आकर बदमाशों ने पैर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में गांव डेरोली जाट के सरपंच पति रणबीर सिंह सिंह के पैर पर अज्ञात लोग गोली मारकर फरार हो गए। वारदात के समय रणबीर सिंह खेत में बाजरे की पुली लगा रहा था। परिजन घायल को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह उपचाराधीन है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामल दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
बता दें कि गांव डेरोली जाट के सरपंच पति रणबीर सिंह ने कुआं पर ही मकान बनाए हुए हैं। वह सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे खेत में बाजरे की पुलि लगा रहा था। इस दौरान पीछे से आकर बदमाशों ने पैर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली उसके दाएं पैर के घुटनों के पास लगी। उस समय वह खेत में अकेला ही था।

घायल रणबीर ने घर पर पहुंचा ओर उसने आपबीती बताई। परिजनों ने उसे नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह उपचाराधीन है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस को गांव डेरोली जाट के सरपंच पति रणबीर सिंह के गोली लगने की सूचना लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। घायल रणबीर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।- श्योताज सिंह, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें