फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की राड मारकर लूटे 8 लाख के जेवरात

Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का अपराधियों पर खौफ कम होता जा रहा है। सोमवार की देर शाम घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक ज्वेलर से लुटेरे 80 हजार नगद और 8 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए कई जगह घेराबंदी की लेकिन सुराग नहीं लग सका। अटेली कस्बे के निवासी ज्वेलर जसवंत धनतेरस पर देर शाम दुकान बढ़ाकर अपने पोते विवेक के साथ स्कूटी पर कनीना रोड स्थित कालोनी में अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


घर से महज 100 मीटर दूरी पर पहले से ही घात लगाये बैठे बदमाशों ने आंखों में मिर्च उड़ेल दी और लोहे की रॉड से हमला कर जेवरात से भरा बैग छीन लिया। बैग छीनकर वे कार से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका देख जांच शुरू कर दी। घटना के पास स्थित प्लाजा होटल में लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला कि लुटेरे कनीना की ओर भागे हैं। पुलिस भी इसी को लेकर जांच में  जुटी हुई है। पीड़ित विवेक ने बताया कि लुटेरों ने सबसे पहले उनके हेलमेट पर मारा। हेल्मेट उतारने पर वह संभल पाता कि उनकी आंखों में मिर्च फेंकी। इसके बाद उसके दादा और उस पर रॉड से हमला कर बैग छीन लिया। पुलिस दुकान में कोन व्यक्ति कब-कब आया इसकी फुटेज ले रही है।

घर के पास हुए दुकानदार से लूटपाट से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते इस लूट का पर्दा फांस नहीं किया तो वे दुकानें बंद कर विरोध किया जाएगा। गांव बजाड़ से एक  घर से लाखों रुपये के आभूषणों पर चोर हाथ साफ कर ले गए थे। इससे पहले दो भैंस व दो कटड़े चोरी हुए। इसकी पहली रात उनींदा में मंदिर में चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। लगातार हो रही चोरियों की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। वही डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा पुलिस अधीक्षक को रात को ही बोल दिया गया कि कड़ी तफतीश से अपराधियों का  पता लगा कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मामले मेंथाना प्रभारी हवासिंह ने बताया कि वारदात का हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें