महेंद्रगढ से अपने गांव नानकवास जा रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
नानकवास निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र रविवार सायं करीब आठ बजे महेंद्रगढ़ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव नानकवास जा रहा था। सुरेंद्र अभी नानकवास की बणी के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दूध की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की सहायता घायल उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे की उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।