नाबालिग युवक के साथ कुकर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया।
गत रविवार देर सायं गांव खोड़ निवासी एक युवक को इसी गांव का जोनी नामक युवक ने बहला-फुसलाकर जोहड़ की बणी में ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित बालक ने आपबीती जब परिजनों को बताई तो परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।