स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अटेली के पास के गांव का नरेंद्र शनिवार रात अपने ही गांव में शराब पीकर हुड़दंगबाजी कर रहा था। उसके हुड़दंगबाजी से तंग आकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।