पीएचडी करवाने के नाम पर युवक से 1.30 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में दो सगे भाइयों पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार जिले के गांव घिराए निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 18 माह पूर्व महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नीमडी नीचे निवासी हेंमत खुराना को पीएचडी करवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये उसके खाते में डलवाए थे। जब कई दिनों तक उसे कई प्रवेश नहीं दिलाया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे जो आरोपित ने नहीं लौटाए। वीरवार को वह रुपये लेने हेमंत के घर गया तो उसके भाई पीयूष ने मारपीट करते हुए जान से मारने की घमकी दी। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर हेंमत खुराना व उसके भाई पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।