फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendergarh: निजी स्कूल बस से बाइक टकराने से हुआ सड़क हादसा, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

Tue, 16 May 2023 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

कनीना से अटेली रोड पर भोजावास में आंबेडकर भवन के सामने तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। सरपंच प्रतिनिधि पवन ने एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में एक निजी स्कूल बस में बाइक की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। व्यक्ति घर की तरफ जा रहा था तभी एक निजी स्कूल की बस ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई महेंद्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई मजदूरी का कार्य करता है। खेतों में कार्य करके बाइक पर सवार हो कर घर की तरफ आ रहा था।  

विज्ञापन


तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
कनीना से अटेली रोड पर भोजावास में आंबेडकर भवन के सामने तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। सरपंच प्रतिनिधि पवन ने एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 33 वर्षीय मृतक ओम प्रकाश शर्मा मजदूरी का कार्य करता है। उसके दो बच्चे हैं एक लड़का हर्षित 7 वर्ष में लड़की निधि 9 वर्ष की है।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें