फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेवल से  महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर अपने साथी को छोड़ने जा रहे बेवल निवासी 46 वर्षीय  रामेहर की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी लालचंद गंभीर  रूप से घायल हो गया। परिजनों के ब्यान पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को  सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव बेवल निवासी रामेहर शुक्रवार सुबह करीब 5.45 बजे अपने साथी लालचंद को बाइक से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा  था। दाैंगड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल  हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल  पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालात के चलते प्राथमिक उपचार के बाद दोनों  रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें जयपुर ले गए।

अभी वे कोटपुतली के  पास ही पहुंचे थे कि रामेहर ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद  रामेहर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों के ब्यान पर पुलिस ने ट्रक  चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप  दिया। वहीं लालचंद का जयपुर इलाज चल रहा है, जहां उसकी गंभीर अवस्था बनी  हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें