अटेली टी प्वाइंट के नजदीक गाड़ी की चपेट में आने से पैदल चल रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तथा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
शुक्रवार की दोपहर अटेली टी प्वाइंट के नजदीक ओयल मील के पास महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही टोयोटा गाड़ी की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल चल रहे संजू निवासी कलानौर जिला रोहतक एवं उसका साथी कनीना निवासी कर्ण घायल हो गए।
संजू की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण से उसको कनीना स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान संजू की मौत हो गयी।
पुलिस ने घटनास्थल पर से झूंझनू निवासी गाड़ी चालक सतीश को काबू कर लिया। पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भिजवा दिया तथा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।