फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: राजस्थान से चुरापोस्त लाकर सप्लाई करने वाला एक गिरफ्तार, पांच किलोग्राम चुरापोस्त बरामद

Sat, 17 Jun 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (हरियाणा)

सार

नारनौल अनाज मंडी के सामने पुलिस ने सप्लायर को घेर कर बाइक सहित पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के सामने बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें से 3 किलो 550 ग्राम पिसी हुई चुरा पोस्त और एक किलो 500 ग्राम बिना पिसी हुई चुरा पोस्त मिली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी पुलिस ने सूचना के आधार पर 5 किलोग्राम चुरा पोस्त पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही चुरा पोस्त सप्लाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। डयूटी मजिस्ट्रेट डीटीसी अनिल कुमार की देखरेख में पकड़े गए चुरापोस्त को सील किया गया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को लगातार चुरा पोस्त भुक्की सप्लाई करने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन


राजस्थान से चुरा पोस्त लेकर के सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी
जिस पर अमल करते हुए रात से ही पुलिस सप्लायर को पकड़ने की फिराक में थी। लेकिन सप्लायर हाथ नहीं लगा। सुबह करीब 7 बजे अनाज मंडी के सामने सप्लायर को घेर कर बाइक सहित पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के सामने बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें से 3 किलो 550 ग्राम पिसी हुई चुरा पोस्त और एक किलो 500 ग्राम बिना पिसी हुई चुरा पोस्त मिली। जिसका वजन कर सील लगाई गई। वही विकास उर्फ मोनू प्रागपुरा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। वह राजस्थान से चुरा पोस्त लेकर के सप्लाई करने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें