फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गैंगस्टर चीकू के आवास पर छापा, कुछ दस्तावेज ले गई एनआईए की टीम

Tue, 18 Oct 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

कार्रवाई के दौरान घर सुरेंद्र उर्फ चीकू पर ही था। टीम ने छह घंटे तक तलाशी ली। तीन सदस्यीय टीम किराये की गाड़ी लेकर आई थी। टीम का नेतृत्व एनआईए के निरीक्षक बी.गणेश रेड्डी ने की। 
विज्ञापन
गैंगस्टर चीकू के आवास पर छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को तड़के पांच बजे गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के  गांव डोहर मोहनपुर स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान सुरेंद्र उर्फ चीकू घर पर ही था। वह जमानत पर छूटा है। चीकू और उसके परिवार के सदस्यों को दूसरे कमरे में बैठाया गया था। घर के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात थी। लगभग छह घंटे तलाशी के बाद एनआईए की टीम कुछ दस्तावेज साथ ले गई है। तीन सदस्यीय टीम किराये की गाड़ी लेकर आई थी। टीम का नेतृत्व एनआईए के निरीक्षक बी.गणेश रेड्डी ने की। 

विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ चीफू गैंगस्टर है। चीकू पर हरियाणा और राजस्थान में हत्या, लूट, डकैती, अवैध वसूली के लगभग 26  मुकदमे दर्ज हैं। चीकू कई मामलों में बरी भी हो चुका है। अभी कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। एनआईए की टीम भोर में 2 बजे दिल्ली से एक कार में सवार होकर चली थी।

टीम ने स्थानीय पुलिस को पहले की सूचना दे दी थी। योजना के तहत सुबह पांच बजे टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुरेंद्र चीकू के आवास पर छापा मारा। टीम ने सुरेंद्र एवं चीकू और इसके परिवार को सदस्यों को दूसरे कमरे में भेज दिया। उनके पास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। इसके अलावा मकान के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा: हरियाणा सरकार ने चार फीसदी DA बढ़ाया, तीन महीने का एरियर PF में होगा जमा

एनआईए की टीम ने छह घंटे तक पूरे मकान की तलाश ली। बीच में गांव के निवर्तमान सरपंच संजय को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि उससे भी कोई बातचीत की गई। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज टीम अपने साथ लेकर गई है। टीम लगभग 12 बजे लौट गई थी।
विज्ञापन


15 से 20 मिनट टीम तक टीम नारनौल में डटी रही। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम के साथ सदर थाना प्रभारी विनय कुमार, सीआईए टीम इंचार्ज विनोद त्यागी,  सीआईए महेंद्रगढ़ इंचार्ज गोविंद राम  की टीम भी सुरेंद्र चीकू के घर के बाहर तैनात है।

हम बाहर सुरक्षा में थे। एनआईए अंदर जांच कर रही थी। हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। छह घंटे बाद टीम लौट गई। - विनय कुमार, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें