फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या दरबार से बणी पहुंचे एसपी ने कराई शराबियों की ‘लेफ्ट-राइट’

Thu, 30 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन
समस्या दरबार में ग्रामीणों ने गांव में शराबियों की समस्या क्या रखी कि एसपी हामिद अख्तर सीधे बणी गांव ही पहुंच गए। अचानक एसपी को गांव में देखकर लोग भौचक्के रह गए। एसपी की नजर शराबियों पर थी। रास्ते में ही कुछ लोग उनको शराब पीते नजर आ गए। बस फिर क्या था। रास्ते में ही शराबियों की परेड लेफ्ट राइट और पीटी शुरू हो गई। इसके बाद शराबियों से दौड़ भी लगवाई। इसके बाद गांव के कुछ गणमान्य लोगों की मांग पर एसपी ने उनको सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने अटेली थाना प्रभारी सतीश को भी आदेश दिया कि वे बणी में बराबर गश्त लगाएं।
विज्ञापन


गांव में ही पूर्व स्टेशन मास्टर हीरालाल के घर हुई चोरी की शिकायत पर एसपी ने फिर से जांच करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले गांव में एसपी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक को पगड़ी पहनाई गई। इस मौके पर गांव के सरपंच राम सिंह, भूपेंद्र सिंह नंबरदार, रामौतार, सूबेदार विजय सिंह, धीरज तोबड़ा, रीडर सुरेंद्र डांगी, सुनील कुमार, मनोज, विनोद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने गांव तोबड़ा में दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। वहां ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। कुछ का समाधान करने के आदेश जारी किए। दरबार में बणी के ग्रामीणों का कहना था कि गांव में शराबी पूरे दिन शराब पीते रहते हैं। वहां से गुजरने वाली महिलाओं और छात्राओं से अश्लील हरकतें करते हैं। वहां से महिलाओं और छात्राओं का निकला मुश्किल हो गया है। छात्राएं इसी रास्ते से कॉलेज और स्कूल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें