आस्था वाटर पार्क के वाटर टैंक में युवक की डूबने से हुई मौत के मामले पुलिस ने पार्क के संचालक के खिलाफ मामला किया है। उल्लेखनीय है कि 22 जून को आस्था वाटर पार्क के वाटर टैंक में महेन्द्रगढ़ शहर के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता ओमकार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि पार्क में सुविधाओं का अभाव है। मनोज को तैरना नहीं आता था अगर वाटर टैंक में नहाने से पूर्व वहां कार्यरत कर्मचारी मना कर देते तो उसकी मौत नहीं होती। उनकी शिकायत पर पुलिस ने वाटर पार्क के मालिक पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।