बीती रात को कनीना रेवाड़ी मार्ग पर डीएवी कालेज के नजदीक कार सवार लुटेरों ने वीरवार की रात हाईवा ट्रक छीना लिया। वही छिनैती की सूचना मिलते ही पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में लगी हुई है। नांगल कालिया निवासी लीलाराम ने बताया की वह बहादुरगढ़ में बजरी डालकर कनीना होकर कुंड जा रहा था तो कनीना कस्बे के रेवाड़ी मार्ग पर स्थित डीएवी कालेज के नजदीक स्पीड ब्रेकर के पास एक सफेद रंग की कार उसके ट्रक के सामने आकर ट्रक को रुकने का इशारा किया। उसने ट्रक रोक दिया। इसी दौरान कार के अंदर से दो युवक बाहर निकले तथा उससे कहा कि तुम पीछे दुर्घटना करके आए हो। तुम हमारे साथ कार में बैठो। लीलाराम ने उनको इस तरह की घटना के बारे में मना कर दिया तो उन्होंने जबरन उसे कार में बैठा लिया तथा कार में सवार एक युवक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इसके बाद लीलाराम को कार में शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव बिड़धाना जिला झज्जर के नजदीक लूटेरों ने बंधक ट्रक चालक को कार से बाहर फैंक दिया। ट्रक चालक लीलाराम किसी तरह से एक होटल पर पहुंचा तथा अपने साथ हुई वारदात के बारे में अपने मालिक को सारी घटना की जानकारी दी। झज्जर पुलिस की सूचना पर कनीना हड़कंप मच गया। इस पर कनीना चौकी प्रभारी हवासिंह तथा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है।