गांव धनौंदा में एक माह पूर्व हुए मर्डर मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए इस व्यक्ति पर हत्या आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने दादरी रोड़ पर उन्हाणी मोड़ के समीप से धनौंदा वासी हरचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लगी है। धनौंदा में गांव के सरपंच गुट ने विनोद उर्फ भाता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द तैनात कर दी गई थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर 4 टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
अब आरोपियों के एक सहयोगी हरचंद को काबू कर लिया। इस मामले में तीन अन्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कनीना के थाना अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हत्या के फरार आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।