फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता शर्मसार: मां ने अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, डॉक्टर ने CCTV में देखा तो बचाई जान

Sat, 10 Sep 2022 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
2 माह की बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल शहर में एक निजी अस्पताल में 2 महीने की मासूम बच्ची को उसकी मां ने गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। निजी अस्पताल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल संचालक ने बताया कि दो सितंबर को राजस्थान राज्य के जिले झुंझुनू की दो महीने की बच्ची को उसकी मां गंभीर अवस्था में  लेकर आई थी। उसके बाद से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसकी देखरेख के लिए मां भी उसके साथ ही थी। शनिवार को सुबह सीसीटीवी चेक  किया तो पाया की बच्ची कां उसको गला दबाकर मारने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : Accident In Haryana: जींद में NH 152-D पर दो गाडियों में आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी देखकर चिकित्सक तुरंत उस वार्ड में पहुंचा और उसने बच्ची को उसकी मां से छुड़वाया। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखकर बच्ची को वेंटीलेटर लगा दिया।  इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। चिकित्सक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंप दी है। बाद में बच्ची की गंभीर हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर करदिया। वर्तमान में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें