फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: डीजल लेने गए युवक को मारी गोली, पैर में लगी, पुलिस ने सात को किया नामजद

Mon, 13 Feb 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

भेड़ेंटी निवासी मायाराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह रविवार शाम को अपने साथी सतीश के साथ उसके डीजल के पैसे लेने के लिए स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर असावती खान के नाके पर गया था। वहां पर उसे रोहताश, प्रदीप, मनोज के अलावा मोतीलाल, हीरा लाल, दीपक, नवीन व दो अन्य लड़के मिले। सभी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के गांव भेड़ेंटी में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 7 को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है। 
विज्ञापन


भेड़ेंटी निवासी मायाराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह रविवार शाम को अपने साथी सतीश के साथ उसके डीजल के पैसे लेने के लिए स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर असावती खान के नाके पर गया था। वहां पर उसे रोहताश, प्रदीप, मनोज के अलावा मोतीलाल, हीरा लाल, दीपक, नवीन व दो अन्य लड़के मिले। सभी ने उनके साथ गाली गलौज की और थप्पड़ मारे। उसके बाद वह दोनों अपनी कार में सवार होकर गांव भेड़ेंटी के पेट्रोल पंप पर आ गए।
 
यहां से सतीश व नेतराम तीनों कार लेकर अपने घर जा रहे थे तो गांव के पास हीरालाल, मोतीलाल नवीन व दीपक ने बाइक लगाकर उनकी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद उन्होंने मारपीट की। वह उनसे बचकर निकल रहे थे तो गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास एक कैंपर गाड़ी आई, जिसमें बैठे लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और हवाई फायरिंग की। इससे गांव के सरकारी स्कूल के गेट के सामने उनकी गाड़ी रुक गई। जब वे तीनों गाड़ी से उतरे तो नेतराम व सतीश को सभी ने लात घूंसे और थप्पड़ मारे। इसी दौरान मनोज ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से मायाराम पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। आरोपी गाड़ी में बैठ कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने रोहतास, मनोज, प्रदीप निवासी लूजोता तथा मोतीलाल, हीरालाल, दीपक और नवीन निवासी भेड़ेंटी व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज़ किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें