फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सतनाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा में शुक्रवार देर सांय एक खेत में बने मकान में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मामले की सूचना पर सतनाली थाना प्रभारी रणजीत सिंह दल बल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बंदायू के गांव कुचला निवासी करीब 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बास कुसला जिला गुरूग्राम निवासी सतपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने गांव श्यामपुरा में कृषि योग्य कुछ भूमि खरीद रखी है जिसे उसने स्थानीय किसान को ठेके पर दे रखा है। अपने खेत को संभालने के लिए वीरवार देर सांय सतपाल कुलदीप के साथ श्यामपुरा आया था।
खेत में बने मकान में शव की जिसकी सूचना पड़ौसी किसान द्वारा सरपंच व पुलिस को दी गई। इस पर सूचना पर सतनाली थाना प्रभारी रणजीत सिंह दल बल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की व घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर, उपाअधीक्षक सतेंद्र कुमार सहित मौके पर पहुंचे तथा मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिक्षक ने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी पूछताछ की तथा पुलिस को निर्देश दिए कि मामले की हर पहलु की गंभीरता से जांचकर सच्चाई का खुलासा किया जाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक मौके पर मौजूद थे तथा जांच में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें