जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए रविवार की रात अलग-अलग जगहों से 102 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी गत दो दिन पूर्व ही अपने कार्यालय सभी एसएचओ की मीटिंग लेते हुए उन्हें अवैध शराब बेचने व सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने नारनौल के अलावा अन्य क्षेत्र में अवैध शराब बेचते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 102 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
इसके अलावा जसवंत बलाहा कला व साधू राम नांगल चौधरी को सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करने पर गिरफ्तार किया है। शहर थाना नारनौल पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कृष्ण कुमार निजामपुर रोड व राजू मोहल्ला माली टिब्बा से 48 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब की बरामद की। इसके अलावा गांव दाैंगड़ा अहीर से 17 बोतल, नांगल चौधरी के गांव दताल से 49 बोतल, अटेली के गांव सिहोर से 8 अवैध शराब की बोतलें बरामद की है। जिनके खिलाफ पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।