निजामपुर खंड के गांव बायल और बसीरपुर में अरावली वन क्षेत्र से वीरवार को खनन अधिकारी राजेश सागवान ने पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।खनन निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया की विभाग द्वारा खनन माफिया द्वारा अरावली वन क्षेत्र में समय-समय पर चेकिंग की जाती है और अवैध खनन करने वालों को पकड़ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है, लेकिन कई बाद ये लोग अपनेे सूत्रों द्वारा सूचना मिलने पर मौके से पहले ही भाग जाते है।
इसलिए विभागीय अधिकारी निजी वाहनों द्वारा दबिश देकर इन्हें पकड़ा जा रहा है। निजामपुर ब्लाक के अधिकांश गांव अरावली वन क्षेत्र के पास बसे हुए है इसलिए रात में अंधेरे का लाभ उठाकर ग्रामीण अरावली वन क्षेत्र में खनन करते हैं। जिला खनन अधिकारी राजेश सागवान ने बताया कि किसी भी सूरत में अरावली वन क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।