फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: अधिवक्ता के साथ क्लाइंट के पति की हाथापाई, पुलिस ने हिरासत में लिया, वकिलों में रोष

Wed, 26 Apr 2023 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के जिला कोर्ट रूम में महिला के पति ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर सेशन जज से भी मिले। सेशन जज ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं घटना के बाद से ही अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के जिला कोर्ट रूम में अधिवक्ता के साथ उसकी क्लाइंट के पति ने चैंबर के बाहर हाथापाई की। आसपास खड़े वकीलों ने बीचबचाव किया। हंगामा होता देख वकील एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाथापाई करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति ने अधिवक्ता से उसकी पत्नी का केस नहीं लड़ने की बात कही।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने बैठक कर जताया रोष
इस पर बहस हो गई और बाद में महिला के पति ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर सेशन जज से भी मिले। सेशन जज ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं घटना के बाद से ही अधिवक्ताओं में रोष है। समाचार लिखे जाने तक अधिवक्ताओं की बैठक जारी थी। जिला बार एसोसिशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ सुबह अपने चैंबर में थे। उनके पास एक महिला का केस था, जो उसके पति के खिलाफ था।

सैशन जज से भी मिले अधिवक्ता
इसी को लेकर मनीष वशिष्ठ चैंबर के बाहर खड़े थे। इस दौरान महिला का पति घाटाशेर निवासी आया और एडवोकेट मनीष वशिष्ठ को उसकी पत्नी का केस नहीं लड़ने को कहा। इस पर मनीष ने कहा कि यह केस उसकी पत्नी का है, उसका नहीं। इस पर व्यक्ति ने मनीष वशिष्ठ के साथ हाथापाई शुरू की दी। हंगामा होता देखकर आसपास के वकील एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें