फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग का मामला: पीड़ित परिवार को फिर मिली धमकी, फौजी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में 28 मार्च को खोड गांव निवासी दीपक चौहान की राजस्थान में हत्या कर दी गई थी। उसके गांव की ही एक दूसरी बिरादरी की लड़की से झज्जर में प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में लड़की के परिजनों को पता चला तो दीपक का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के खोड गांव के एक युवक की एक माह पहले हुई ऑनर किलिंग के मामले में पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है। इस मामले में अब एक फौजी पर परिवार को प्रताड़ित करने, परिवार के बारे में गलत बातें फैलाने तथा धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत पर फौजी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक के भाई की शिकायत पर हुआ केस दर्ज
मृतक के भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दी है कि धर्मेंद्र फौजी द्वारा उसको, उसके पिता और परिवार के शब्दों को अपशब्द बोले। साथ ही परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही है। फौजी कह रहा है कि उसने हत्या सही की है। इससे उन्हें लगता है कि फौजी धर्मेंद्र भी हत्या में शामिल है। पुलिस ने इस मामले में फौजी धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये था मामला
28 मार्च को खोड गांव निवासी दीपक चौहान की राजस्थान में हत्या कर दी गई थी। उसके गांव की ही एक दूसरी बिरादरी की लड़की से झज्जर में प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में लड़की के परिजनों को पता चला तो दीपक का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को राजस्थान में किसी गांव में फेंक दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के भाई संजय सहित अन्य को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद से ही गांव में तनाव था। इसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में पुलिस बल को हटा लिया गया था। अब दोबारा धमकी मिलने से गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें