फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महेंद्रगढ़ बस हादसा, चार बच्चों की हालत नाजुक, 5 बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 12 Apr 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

तीन बच्चों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है। परिजनों की अस्पताल में चिंता में रात कटी है। कनीना बार एसोसिएशन का एलान है कि कोई भी वकील आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेगा। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हाणी में वीरवार सुबह स्कूल बस पलटने से 6 बच्चोंं की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में घायल चार बच्चों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। तीन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जबकि पांच बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


हादसे में घायल बच्चे पीयूष पुत्र सुनील कुमार, राधिका पुत्री दिनेश कुमार, दिव्या पुत्री प्रवीण कुमार, यशवी पुत्री विजय कुमार आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि तवीश पुत्र उम्मेद सिंह, बबीता पुत्री रविंद्र सिंह, भूमिका पुत्री दिनेश कुमार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को आदित्य पुत्र प्रमोद सिंह, हिनु पुत्री प्रमोद सिंह, अमन पुत्र रविंद्र सिंह, आरव पुत्र पवन कुमार, अवनी पुत्री पवन कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इधर, महेंद्रगढ़, कनीना और रेवाड़ी बार एसोसिएशन ने हादसे में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को अदालत में कोई काम नहीं किया। इस दौरान 400 से अधिक मामलों पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी गई है। कनीना बार एसोसिएशन ने कहा कि कोई भी वकील आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेगा।
विज्ञापन

गिरफ्तार बस चालक, प्राचार्य व सचिव पांच दिन के रिमांड पर

डीएसपी कनीना मोहिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति निवासी कनीना और कनीना निवासी स्कूल के सचिव होशियार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इनका रिमांड लिया गया है। अभी तक की जांच में स्कूल प्रबंधन की ओर से काफी खामियां सामने आई हैं। अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। सीआईए, सदर थाना कनीना व शहर थाना कनीना की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
बाल अधिकार आयोग की चेयरपर्सन बोलीं, घायलों को देंगे हर संभव मदद

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी व आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने बस दुर्घटना में पीड़ित छात्रों की सहायता के लिए लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रवीन जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से घायल बच्चों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें