फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: फर्जी तरीके से जमीन का रजिस्ट्रेशन कर मुआवजे की राशि ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महिला ने 2022 में भी उसकी जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाया था। जब उसने इसकी चर्चा अपने गांव में की तो कुछ लोगों और सामने आए जिनके साथ भी ऐसा हुआ है। उनकी जमीन पर भी फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवारकर मुआवजे की राशि हड़पी गई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सरकार से मिलने वाले मुआवजों को धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में दौंगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खैराना निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए गांव बेवल के सीएससी सेंटर पर गया था। वहां पर पता लगा कि उसकी जमीन का रजिस्ट्रेशन गांव बुचौली की एक महिला के नाम पर हो चुका है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
महिला ने 2022 में भी उसकी जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाया था। जब उसने इसकी चर्चा अपने गांव में की तो कुछ लोगों और सामने आए जिनके साथ भी ऐसा हुआ है। उनकी जमीन पर भी फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवारकर मुआवजे की राशि हड़पी गई है। उन्होंने बताया कि दौंगड़ा अहीर, करीरा, घड़ीरूथल, मोहम्मदपुर, बाछोद, लावण, कादमा, कलवाड़ी आदि गांवों के लोगों की जमीन का फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। जब इस संबंध में उन्होंने गहनता से पता लगाया तो धोखाधड़ी करने वालों में गांव कलवाड़ी निवासी धीरज का नाम सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन

डुलाना रोड पर गांजा बेचते एक को दबोचा

महेंद्रगढ़ के डुलाना रोड स्थित वाटर टैंक के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा बेचते हुए एक लड़के को दबोचा। आरोपी की पहचान डेरा मोदाश्रम निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 135 ग्राम गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 20 जून की शाम लगभग साढ़े चार बजे गुप्त सूचना मिली थी कि डुलाना रोड वाटर टैंक के पास एक लड़का अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। अगर तुरंत रेड की जाये तो गांजा सहित काबू आ सकता है यदि देर की गई तो गांजा छुपा सकता है।

पुलिस ने आरोपी से बरामद किया 135 ग्राम गांजा
सूचना मिलने पर पुलिस ने एक टीम गठित की तथा मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो उसको वहीं पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश निवासी डेरा मोदाश्रम महेंद्रगढ़ बताया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में ईटीओ राजबीर सिंह को बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलिथीन सहित 135 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें