फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल रेलवे स्टेशन पर मुठभेड़: क्रास फायरिंग में आरोपी शिवदयाल को लगी गोली, पुलिस ने साथी को किया गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल

सार

नारनौल के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस व बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई। इसमें शिवदयाल को पैर में गोली लगी। करीब 15 दिन पहले रात को शिवदयाल नामक बदमाश ने बोलेरो सवार युवकों पर फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
नारनौल पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में शनिवार सुबह आरोपी शिवदयाल और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें शिवदयाल को पर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ नारनौल रेलवे स्टेशन के सामने एक गली में हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिसकर्मियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राउंडअप किए गए लोगों से भारी मात्रा में अवैध असला भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश शिवदयाल वही आरोपी है, जिसने कुछ दिन पहले मोहल्ला सलामपुरा में बोलेरो सवार पर फायरिंग की थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें