गांव नांगल हरनाथ के पास 25 अगस्त को हुई लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड के लिए भेजा। पुलिस ने उनके पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र सुरेश (21)निवासी बचीनी, संदीप पुत्र महीपाल (23)निवासी बचीनी और बिजेंद्र पुत्र मुनीलाल (18) निवासी नांगल हरनाथ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मिसरुफखान निवासी उन्हाणा एवं इस्लाम दोनों ही 25 अगस्त को नांगल हरनाथ गांव में बाइक पर जा रहे थे। नांगल हरनाथ के रास्ते पर टंकी के पास तीनों आरोपियों ने मिलकर उन्हें रोक लिया और नकली पिस्टल सिर पर मारकर उनसे 60 हजार रुपये लूट लिये थे। मिसरुफखान ने इसकी शिकायत पुलिस थाने महेंद्रगढ़ दी। पुलिस ने मंगलवार को तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन का पुलिस रिमांड के लिए भेजा है।