फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में क्राइम ग्राफ बढ़ा: बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट कर नकदी लूटी, जान से मारने की धमकी

Wed, 23 Aug 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में नकदी लूटने के मामले में एक पक्ष दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहा है। इस पक्ष का कहना है कि घर में घुसकर और मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरा कह रहा है कि पहले पक्ष ने उन्हें घर बुलाकर और वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
विज्ञापन
नारनौल में लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के फ्रांसखाना मोहल्ला में एक व्यापारी के घर पर मारपीट करने और नकदी लूटने का मामला सामने आया हैं। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई हैं। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं जो घर की महिलाओं ने बनाया है। इसमें कुछ लोग मारपीट और छीनाझपती कर रहे हैं। उन्होंने डायल 112 नंबर पर फोन किया। इसके बाद पुलिस में मौके पर पहुंची। इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन जब तक आरोपी भाग चुके थे। 

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
व्यापारी साहिल गोयल ने बताया कि राजस्थान के बहरोड़ के गांव गंडाला माजरी निवासी मनोज और उसके पिता लक्ष्मी नारायण व अन्य तीन-चार नामालूम व्यक्तियों द्वारा उसके घर मोहल्ला फ्रांसखाना में घुसकर हथियार के बल पर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के साथ साथ उन्होंने साढ़े 3 लाख रुपए कैश वाला बैग, सोने की चेन, अंगूठी, चेक बुक, फर्म के डॉक्यूमेंट और कुछ जरूरी कागज छीन लिए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। घर में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी व मारपीट की। उनके आरोप लगाया कि आरोपी अपने आप को राजयसभा सदस्य का सुरक्षा कर्मी बता रहा रहा।

इस मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि मनोज यादव रिटायर्ड एसपीजी कमांडो आर्मी और उनके पिता रिटायर्ड आर्मी से व्यापारी साहिल गोयल के पिता ने ब्याज पर पैसे लिए हुए थे। उनके 27 लाख रुपए पेंडिंग थे। इसकी चेक रसीद की टिकट उनके पास प्रूफ हैं। साहिल के पिता ने खुद फोन करके उनको घर पर बुलाया। साजिश के तहत चेक ले लिए और पेमेंट गिनवा कर नहीं दी। जब उन्होंने अपने चेक वापस लेने चाहा तो उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने अपनी पेमेंट या चेक लेने का प्रयास किया, तब उन्होंने यह वीडियो बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें