फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई के घर से लाखों का माल साफ

Sat, 29 Aug 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के नजदीक एक मकान में सेंध लगा चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को बस स्टैंड के नजदीक महेश तवंर (हलवाई) के घर चोरों ने उस समय सेध लगा दी जब वे पत्नी और बच्चों सहित बाजार से खरीददारी करने गया था। चोरों ने सेंध लगाकर कमरे में रखी अलमारी से 1.50 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आधे घंटे बाद परिवार के लोग बाजार से वापस आए तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना परिवार के मुखिया महेश को दी गई। सूचना पाकर महेश घर पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें