फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक की मौत

Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हुडीना के पास कार चालक ने सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। गांव कोथल कलां निवासी रवींद्र पुत्र सतबीर मजदूरी का कार्य करता था। वह गांव हुडीना में मजदूर का कार्य करने के बाद बस की इंतजार में बस स्टेंड पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


अचानक तेज रफ्तार से आई एक कार ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सतबीर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें