सिंघाना रोड पर बाईपास के नजदीक दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे भांखरी निवासी 35 वर्षीय मनोहरलाल अपने साथी सोमदत्त के साथ बाइक पर सवार होकर नारनौल गैस सिलेेंडर लेने के लिए आ रहा था।
वहीं राजस्थान के जिला झुंझूनूं के गांव साया निवासी पिता करीब 45 वर्षीय गिरवर और 20 वर्षीय अतुल कैंटीन से सामान लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी वे बाईपास के पास पहुंचे थे कि दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें पिता पुत्र समेत मनोहरलाल घायल हो गए।