अटेली महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित गांव सिलारपुर से एक दुकान का ताला चटकाकर मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
गांव सिलारपुर निवासी खेताराम नामक व्यक्ति ने गांव के बस स्टैंड पर बाबा खेतानाथ बीज बिक्री केंद्र के नाम से दुकान कर रखी है। दुकान मालिक का कहना है कि मंगलवार साम व अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के अंदर खड़ी करके किसी समारोह में गया था कि वापिस आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था व बाइक दुकान से गायब थी।