सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक अलग-अलग स्थानों पर घायल हो गए। उपचार के उपरांत उन्होंने पुलिस में बयान देकर मामला दर्ज करवाया है। गांव रामबास निवासी अजय कुमार कुछ दिनों पहले बाइक पर सवार होकर अटेली की ओर आ रहा था कि रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया था। वहीं कलवाड़ी निवासी भूपेन्द्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनों अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।