फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एटीएम पिन पूछकर उड़ाए 9600 रुपये

Sat, 26 Sep 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली मंडी। बैंक अधिकारी बन कर मोबाइल पर एएटीएम नंबर और उसका पिन नंबर पूछकर कस्बे के एक युवक के अकाउंट से 9600 रुपए उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। कस्बावासी योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का अधिकारी बताया और कहा कि उसका अकाउंट नॉन ऑपरेटिंग मोड में है, रिएक्टीवेट करने के लिए अपना अकाउंट व एएटीएम नंबर बताना पड़ेगा। बैंक कर्मचारी समझ कर योगेश ने उक्त व्यक्ति को वांछित जानकारी उपलब्ध करवा दी और इसके थोड़ी देर बाद आए एसएमएस से पता चला कि योगेश के अकाउंट से 9600 रुपये की राशि निकाल ली गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें