फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव सैदपुर में वीरवार को बाइक सवार दो युवकों में से एक की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह गांव भीलवाड़ा निवासी प्रदीप और ईश्वर सिंह बाइक पर गांव सैदपुर में रिश्तेदारी में आए थे। वापस भीलवाड़ा लौटते समय दोनों गांव सैदपुर के पास एक पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल ईश्वर को सामान्य अस्पताल अटेली में पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर पिकअप कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें