फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर जलमहल के मोड़ के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के पाटन निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार व 62 वर्षीय रमेश कुमार धौलेड़ा जा रहे थे। जैसे ही दोनों जलमहल के अमुख्य सड़क पर पहुंचे कि तेज गति से आते हुए ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों की गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें