युवक ने लगाई फांसी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी कस्बे में बुधवार शाम को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नांगल चौधरी कस्बा निवासी 25 वर्षीय नरेश कुमार ने बुधवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर मृतक का शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।