महेंद्रगढ़। गांव जासावास कुछ युवकों ने डाकखाने के पास युवक अजय के साथ के साथ डंडे, लोहे की राड से मारपीट की। आरोपियों ने अजय को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घायल अजय का फिलहाल जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल अजय के चाचा दलीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।दलीप ने अपनी शिकायत में कहा कि रिषि, कांच्चा उर्फ गितांश, गब्बर, शिवा और 3-4 अन्य लड़कों ने पिस्टल, लकड़ी, डंडे, लोहे की रोड, नलकी से मेरे भतीजे अजय के साथ मार पिटाई की है। यह सभी अजय जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दलीप ने अपनी शिकायत में कहा कि यह हमला उन्होंने अपनी आंखो से देखा है। उन्होंने ही अजय को बचाया। मार पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। अजय को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अजय का पिता बलवंत भी पहुंच गया। चिकित्सकों ने अजय को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अजय को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद मं अजय को जयपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए। फिलहाल जयपुर अस्पताल में अजय का ईलाज चल रहा है। उपचार के लिए घायल को ले जाने के कारण शिकायत नहीं दे पाए थे।दलीप ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।