पाली गांव में ग्राम प्रधान के भाई-भाभी से मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पाली गांव में 13 अप्रैल को प्रधान कमल के भाई अजीत का पड़ोसी कुलदीप पुत्र धीर सिंह के कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया । पांच लोगों ने प्रधान के भाई व भाभी को मारपीट कर घायल किया। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । सोमवार को दूसरे पक्ष के कुलदीप ने अजीत, सुषमा, अभय उर्फ सोनू, आशित उर्फ मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि उसकी पत्नी अनिता 13 अप्रैल को कूड़ा डालने जा रही थी। इसी को लेकर चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पिता धीर सिंह बचाव में आए तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।